भोपाल। राजधानी के अशोकागार्डन इलाके में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि नाबालिग पिछली 10 तारिख से लापता है जिसे परिवार वालो ने आस पास के रिश्तेदारो के घर तलाश किया नही मिलने पर कल पुलिस को सूचना दी ।
मिली जानकारी के अनुसार औधोगिक क्षैत्र माता मंदिर के पास निवासी भीम शाह पिता रामबली उम्र 47 वर्ष की 17 वर्षीय बेटी नेहा शाह पिछली 10 तरिक की शाम अपने घर से लापता हो गई थी । जिसे परिवार वालो ने आस पास तलाश किया तो पता चला की नाबालिग को एक युवक आपने साथ बहलाफूसला कर अपने साथ ले गया है। जिसकी सूचना पुलिस को दी ।
पुलिस ने बताया की फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने सदेही धमेंन्द्र मीणा पर 363 का मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।
