इंदौर: इंदौर में आज सुबह सड़कों पर सायकल सवारों का मजमा लगा हुआ था। शहर में आज साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया था। इस साइक्लोथॉन में पूरा शहर उमड़ पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस आयोजन को हरी झंडी दिखाई। 
यह आयोजन शहर के तीन स्थानों पर आयोजित किया गया है। इनमें अन्नपूर्णा और विजय नगर व वाण गंगा शामिल रहा। इसमें करीब तीस हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बता दे कि इस कार्यक्रम में सूफी गायक हंस राज हंस ने भी हिस्सा लिया और अपनी सुरीली आवाज में गीत गाकर साइकल चालकों का उत्साह बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में पुरुषों के लिए 43 व महिलाओं के लिए 26 किमी की सायकल रेस रखी गई थी। इसमें करीब 30 हजार अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
