नई दिल्ली: सलमान खान की ‘वॉन्टेड’ 2009 में रिलीज हुई थी, और इस फिल्म ने बॉलीवुड के सुल्तान की किस्मत ही बदल डाली. इस एक्शन फिल्म से सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी कि फिर वे रूके ही नहीं. ये फिल्म तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की सुपरहिट फिल्म ‘पोकिरी (2006)’ पर आधारित थी. सुपरस्टार महेश बाबू की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक 26 जनवरी के मौके पर रिलीज कर दिया गया है. ‘भारत आने नेनु’ नाम की इस फिल्म में महेश बाबू डैशिंग लग रहे हैं और ये फोटो वायरल हो चुकी है.
बता दें कि महेश बाबू ने चार साल की उम्र में एक्टिंग में कदम रखा था और साउथ के सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं. साउथ का यह सुपरस्टार कमाई के मामले में रजनीकांत को भी टक्कर देता है और खबरें आई थीं कि फिल्म ‘स्पाइडर’ के लिए उन्होंने 25 करोड़ रुपये लिए थे.
महेश बाबू ने हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर से शादी की है. महेश बाबू को प्रिंस ऑफ टॉलीवुड भी कहते हैं.
ऋषभ जोशी
