नई दिल्ली। इंटरनेट के जमाने में सोशल मीडिया इतना शक्तिशाली होता जा रहा है जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया के उभरने के साथ मीडिया जगत में बहुत बदलाव आया है।
सोशल मीडिया के साथ जनता की आंख और कान हर जगह पर रहने लगे हैं। वे कुछ टीवी चैनलों के कैमरा टीम तक सीमित नहीं हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा मंच है जहां जनता की खरी राय सामने आती है और जिसे आसानी से मरोड़ा नहीं जा सकता है। यह समाज की नब्ज को दर्शाता है। यहां तक कि पारंपरिक मीडिया चैनल और अखबार भी अब सोशल मीडिया में चल रहे ट्रेंड्स पर नजर रखने लगे हैं। लोगों को साथ जोड़ने की इस क्षमता की वजह से सोशल मीडिया सामाजिक बदलाव लाने का एक बहुत महत्वपूर्ण उपकरण हो सकता है।
हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजित कई सफल आंदोलन देखे हैं जिनका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। स्पष्ट रूप से परिवर्तन का दौर आ चुका है। भारत युवाओं का राष्ट्र है जो कि इस परिवर्तन में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है। सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जो उन्हें जोड़ता है और उन्हें एक आवाज देता है। इस आवाज का जोर बढ़ रहा है। इसके साथ ही साथ सोशल मीडिया की ताकत को देखते हुए इसमें आए दिन परिवर्तन भी देखने को मिल रहे हैं। हम इन्ही परिवर्तनों के बारे में बात करेंगे।
