धार– नगर की सबसे बड़ी कालोनी दीनदयालपुरम में जय बिरसा निःशुल्क आधार कोचिंग क्लासेस विगत 2016 से अरविंद मुझाल्दा, बनसिह चौहान, जितेंद्र चौहान संचालित कर रहे है। अभी तक यह किराए के भवन, मांगलिक भवन, में छात्र छात्राओं के द्वारा चंदा कर राशि एकञित करके संचालित हो रही थी। किंतु राशि के अभाव में यह कोचिंग खुले में संचालित करना पड रही है। परीक्षा की तैयारी के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये की राशि यह ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब सभी वर्गों के छात्र छात्राएं खर्च नहीं कर सकते हैं। इस निःशुल्क कोचिंग क्लासेस में MP PSC व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। जिसमें कई छात्र छात्राओं का चयन भी हुआ है। कोचिंग संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कोचिंग क्लासेस में दो वर्ष पूर्व 2200 छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया था जिसमें अनुमानित 1600 छात्र छात्राएं अध्ययनरत थे और भवन के अभाव में छात्र छात्राओं की संख्या में कमी होती गई और अब दो बैच में लगभग 120 छात्र छात्राएं वर्तमान में खुले मैदान में अध्ययनरत हैं।
*संचालक ने शासकीय खाली पड़े भवन के लिए लगाई गुहार*
निःशुल्क कोचिंग के संचालक ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियो विधायक कालूसिंह ठाकुर, नीना वर्मा, सांसद सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल को आवेदन देकर शासकीय खाली पड़े भवन इंदौर नाका स्थित भवन जो बीआरसी कार्यालय के पीछे है या डाईट भवन, पी जी कालेज का हाल अथवा पुरानी नगरपालिका जैसे शासकीय भवन खाली है। उपलब्ध कराने की मांग की गई है किंतु आज तक अनुमति नहीं मिलने के कारण कोचिंग संचालक को मजबूरन खुले आसमान में कोचिंग संचालित करना पड रही है।
छात्राएँ खुले में शौच के लिए मजबूर, महिला जनप्रतिनिधि विधायक, सांसद, अध्यक्ष जिला पंचायत छात्राओं की समस्या को मानवीय आधार पर समझे
कोचिंग के संचालक ने चर्चा करते हुए बताया कि मैंने 2012 में PSC की परीक्षा उत्तीर्ण की ओर आदिवासी विकास विभाग के द्वारा 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। उस राशि से मैंने निःशुल्क कोचिंग संचालित कर समाज सेवा करके प्रतिभा को निखारने का फैसला लिया। इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राओं की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह छात्र छात्राएं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने से वंचित रह जाते हैं। मैं स्वयं किसान का बेटा हूँ तथा ग्राम लोणी तहसील कुक्षी का रहने वाला हूँ। मेरे द्वारा पढाये गये विधार्थियो का चयन पुलिस एसआई, वाणिज्यिक कर विभाग, पटवारी, आदि में चयन हुआ है।
