सरोज जोशी की रिपोर्ट
होशंगाबाद/ भोपाल | सोहागपुर शिवरात्रि मेले में गत दिनों साबूदाना खिचड़ी फूड प्वाइजनिंग मामले में इलाज़ के दौरान 10 साल की उम्र में शीतल कहार की मौत होगईं जो इस मामले की दूसरी मौत है ।
विदित हो कि होशंगाबाद जिले के सोहागपुर में हर साल की भांति आयोजित शिवरात्रि मेले में सोहागपुर के आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग आए थे, परंतु इस बार इस मेले में साबूदाना खिचड़ी में फूड प्वाइजनिंग की घटना घटित होने से सोहागपुर के आसपास के 10 गांव के 300 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए जिसमे कुछ दिन पूर्व 3 साल की राधिका कहार की मौत के बाद होशंगाबाद के नर्मदा अस्पताल में 15 फरवरी से इलाज़ करा रही उसकी बड़ी बहन शीतल कहार उम्र 10 साल की भी आज मौत हो गई जबकि इनकी माँ भी फूड प्वाइजनिंग की शिकार सोहागपुर के अस्पताल में उपचार करा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन निरंतर नज़र रखे हुए हैं |
