नई दिल्ली: साल 2011 में आई फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ में विद्या बालन ने पर्दे पर साउथ एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी को दर्शाया था. विद्या के बाद अब ऋचा चड्ढा ने साउथ की एक और एडल्ट स्टार की बायोपिक पर काम करने के लिए हामी भर दी हैं. ‘भोली पंजाबन’ के नाम से मशहूर ऋचा 1990 के दशक की मशहूर अभिनेत्री शकीला की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. शकीला केरल से थीं और उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं में कई बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया है. बायोपिक में शकीला के 16 साल की आयु में फिल्म-उद्योग में कदम रखने के समय से उनके पूरे जीवन की कहानी दिखाई जाएगी.
