पत्रकार मित्रो..
पत्रकार हित में कार्यरत एवम पत्रकार सुरक्षा कानून का पक्षघर हमारा राष्ट्रिय संगठन ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ का दिल्ही से पंजीकरण होने पर आप सभी को बहुत बहुत बधाई। देशमे हो रही पत्रकारों की हत्याएं और पत्रकार उत्पीड़न को देखते हुवे हमने हमारे साथियो के साथ इस संगठन की नींव रखी थीं, जिसको पुरे देश से भरपूर समर्थन मिला और आज एक बड़ी ताकत के रूप में हमारी पहचान बन गई हैं। आज तक हमने उत्तर प्रदेश,छतीसगढ़,मध्य प्रदेश,बिहार और गुजरात में कई आंदोलन पत्रकार हित में किये हैं जिसमे हमें हमारा संगठन के तौर पे पंजीकरण न होने के बावजूद सफलता मिली हैं,इसका एक मात्र कारण हैं हमारी हमारे कार्य के प्रति स्थापित निष्ठां। हमारी लड़ाई सिर्फ पत्रकारों को सुविधा दिलाने के लिए नहीं हैं बल्कि हम पत्रकारों का मनोबल बढाकर उसके सम्मान और सुरक्षा के लिए एक आंदोलन के रूप में खड़े हुवे हैं और इनके पीछे हमारी मंशा लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाकर देश को ओर मजबूती प्रदान करने की हैं।आज के दौर में जब पत्रकारिता कॉर्पोरेट की दासी बनकर रह गई है उनको हम फिर भारत माता की सरताज बनाना चाहते हैं। एक पत्रकार ही हैं जो अपने कर्तव्यों का वहन करते हुवे इस राष्ट्र को उन्नत बना शकता हैं। हमें फिर से आज़ादी के दौर वाले भगतसिंह और गांधीजी जैसे पत्रकारों को इस पवित्र धरती पर पैदा करना हैं। आज की सरकाऱे पत्रकारों की आज़ादी की पक्षघर नहीं है इसलिए हमें उनसे संघर्ष करके हमारा अधिकार प्राप्त करना पड़ेगा। पंजीकरण के बाद हमारी शक्ति और जोश में कई गुना बढ़ोतरी हुई हैं। आने वाले दिनों हमारे पत्रकार भाईओ-बहेनो के लिए कई योजनाएं हमने बनाई हैं, उस पर हम कुशीनगर अधिवेशन में बात करेंगे। हमारा अगला 7 अप्रैल को आयोजित पत्रकार महासंमेलन कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होगा।मेरी सभी पत्रकार मित्रो से अपील है की वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में अधिवेशन में उपस्थित रहे।हम बुद्ध की पावन धरती से हुंकार भरेंगे और हमारा लक्ष्य-पत्रकार सुरक्षा कानून हर हाल में लेकर रहेंगे। लड़ेंगे और जीतेंगे।
आपका आत्मीय जिग्नेश कालावड़िया
राष्ट्रिय अध्यक्ष — ABPSS
