केंद्र में जब से भाजपा सरकार आई है तब से अपराधो की गिनती बढ़ सी गयी है। भाजपा सरकार देश में बढ़ते अपराधो को लेकर तो विपक्ष के घेरे में रहती ही है इसके अलावा अपने कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा शर्मनाक और विवादित बयान के चलते भी सरकार विवादों में घिरी रहती है। एक बार फिर भाजपा नेता ने महिला सुरक्षा को लेकर ऐसा शर्मनाक बयान दिया है जिसको सुन कर आपके होश उड़ जायेंगे। हाल ही में हुए बलात्कारों पर भाजपा की केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बेहद शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सब से बड़ी पार्टी है अगर हमारी पार्टी से कुछ नेता बलात्कार कर भी दे तो बुराई क्या है।
उत्तर प्रदेश के चंदौली में पहुंची मेनका गांधी से कुछ पत्रकार नें उन्नाव कांड पर सवाल किया जिसका जवाब देते हुए मेनका गाँधी ने कहा कि आप लोग चाहते हो तुरंत कार्रवाई हो जाये ऐसा नहीं होता है। जब पत्रकारों ने कहा ऐसे मामलों से सरकार की छवि खराब होती है इसपर आप क्या कहना चाहती हैं ? उस पर मेनका गाँधी ने जबाब देते हुऐ कहा कि “भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं इस पार्टी में ग्यारह करोड़ कार्यकर्तां काम करते है, अगर दो चार ऐसे काँड कार्यकर्तां नेता विधायक कर ही दिये तो इसके लिऐ आप पार्टी पर सवाल खड़े नही कर सकते है।”
हैरान करने वाली बात तो यह है कि खुद महिला होते हुए भी मेनका गाँधी ने महिलाओं को लेकर ऐसा शर्मनाक बयान दिया है।
