मुंबई। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने डायना हेडन को मिस वल्र्ड का खिताब दिए जाने पर सवाल उठाया था। उनके मुताबिक डायना की बजाय ऐश्वर्या राय बच्चन भारतीय सुंदरता का असल प्रतिनिधित्व करती हैं। हालांकि उनके इस विवादित बयान पर 21 साल पहले मिस वल्र्ड बनी डायना बेहद है।
एक समाचार चैनल से बातचीत में डायना ने कहा, किसी मुख्यमंत्री से ऐसी बयानबाजी की कभी आशा नहीं की जा सकती है। ऐसे पद पर बैठे लोगों को कुछ भी बोलने से पहले एक बार अच्छे से सोच लेना चाहिए। हालांकि डायना का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां उहें हमेशा से सुनने की मिली है। बकौल डायना, मैंने पूरी जिंदगी रंगभेद का सामना किया है।
भारतीयों को अपने स्किल कलर पर गरूर है। आपको बता दें कि डायना ने फिल्म तेजाब से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा 2008 में वह बिग बॉस की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने महाभारत काल में इंटरनेट होने संबंधी बयान दिया था। इस बयान को लेकर उनकी खूब खिल्ली उड़ाई गई थी। बिप्लब कुमार देब ने कहा था, हम महिलाओं को लक्ष्मी, सरस्वती की तरह देवी मानते हैं।
ऐश्व भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह मिस वल्र्ड बनीं, ठीक है लेकिन मुझे डायना हेडन की सुंदरता समझ में नहीं आती। बता दें कि डायना ने साल 2013 में कॉलिन डिक से लास वेगास में शादी की थी। जिसके तीन साल बाद बेटी के जन्म के समय भी वह काफी चर्चा में रही थीं। दरअसल यह बेटी उन्हें आठ साल पहले फ्रोजन कराए गए एग से पैदा हुई है।
