कर्नाटक में विधानसभा के लिए एक हफ्ते बाद 12 मई को चुनाव होने हैं. राज्य में चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक रखी है. राज्य में आज पीएम मोदी की चार रैलियां हैं. इस बीच कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को लेकर ट्वीट किया है. सिद्धारमैया ने लिखा, “पीएम मुझे खुशी है कि आप इस चुनाव में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रहे हैं, क्योंकि ये आपका कमजोर मुद्दा है. आप हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगा रहे हैं, वो आधारहीन हैं.”
सिद्धारमैया ने लिखा, “पीएम मोदी मैं आपको चुनौती देता हूं कि चुनाव जीतने के लिए आपने भ्रष्ट रेड्डी ब्रदर्स को इस्तेमाल किस नैतिक आधार पर कर रहे हैं? इसपर 5 मिनट बोलकर दिखाएं”.
