शिलांग-मौसम विभाग ने पहले ही एलर्ट जारी कर दिया था कि देश के कुछ राज्यों में तेज तूफान आ सकता है। हां मौसम विभाग ने ये चेतावनी तब जारी की जब कुछ राज्यों में तूफान तबाही मचा चुका था। अब मौसम विभाग ने मंगलवार को दोबारा से 13 उत्तर-पूर्वी राज्यों में तेज़ आंधी-तूफ़ान आने की चेतावनी जारी की है। जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है। अांधी और तूफ़ान को लेकर जारी अलर्ट 7 और 8 मई के लिए किया गया है।
देश के कुछ इलाकों में तबाही के बाद पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय के री-भोई जिले में रविवार को भारी बारिश आैर तेज हवाआें ने सामान्य जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। जिलें में तेज हवाआें के कारण घर की छतें, पेड़ आैर कर्इ घर तबाह हो गए। उमियम झील के पास के राजमार्ग पर पेड़ जड़ों से उखड़ गए, पेड़ों की शाखाएं टूटी पड़ी है। इस इलाके में लोगों को यात्रा करने में समस्या हाे रही हैं। लोगों में तूफान का एेसा डर बैठा है कि वे बाहर कहीं नहीं जा रहे हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने पिछले कुछ दिनों पहले ही चेतावनी जारी की थी आैर अब एेसा लग रहा हे कि ये परेशानी पूरे सप्ताह बनी रहेगी। मेघालय में तूफान के तबाही की गवाह इन तस्वीरों से वहां के हालात का पता लगाया जा सकता है।
