बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिहार की विपक्षी पार्टियां विधानसभा सत्र के दौरान कई बार वोटिंग करा कर अपनी ताकत का एहसास कर चुकी हैं.
कर्नाटक के ताजा घटनाक्रम का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि अब विपक्ष के लोग सिर्फ अखबार में छपने के लिए राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कर्नाटक मामले को लेकर बिहार में आरजेडी बडी पार्टी का हवाला देते हुए राजनीति कर रही है.
डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर विपक्ष के पास बहुमत है तो वो आने वाले विधानमंडल के सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाये, एनडीए उसका सामना करने को तैयार है. मालूम हो कि कर्नाटक में हुए घटनाक्रम के बाद बिहार में भी विपक्षी पार्टियों ने राज्यपाल से मुलाकात कर के सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
