माननीय प्रधानमंत्री जी
आपके 4 साल की उपलब्धियों के किस्से अखबारों और चैनलों से लेकर सड़कों तक पर बिखरे पड़े हैं! आप अपनी बनबाई शानदार सड़कों पर शानदार गाड़ियों में घूम रहे हैं! हमें भी आपकी तस्वीरें देखकर बहुत अच्छा लगता है। देश के लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा बढ़ती है!मन में यह विश्वास और मजबूत होता कि आप यहां तक पहुंच गए हैं तो कभी हमारा फरीद चाय बाला भी तरक्की कर सकता है !
बस एक बात बता दीजिये! अचानक रेलों की गति क्यों घट गई है ? पूरे देश में रेलें घंटो लेट हो रही हैं!लोग परेशान हैं! आपको याद कर रहे हैं!रेल मंत्री आपके स्टार हैं ! रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को आप हवाई जहाज से उतार कर ,करीब दो दर्जन अफसरों को पीछे करके रेल भवन में लाये थे।
उम्मीद थी कि अब रेलें हवाई जहाज की तरह उड़ेंगी! न उड़ी तो कम से कम समय पर चलेंगी! लेकिन ये क्या हुआ! आपकी रेलें तो बैलगाड़ी से प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। सब परेशान हैं।समझ नही आ रहा कि आपको जहाजों में उड़ता देख खुश हों या फिर घण्टों रेल की बोगियों फंसे रहकर रोएं?
हम अभी आपसे पेट्रोल डीजल के दाम के बारे में नही पूछेंगे! बस ये बता दीजिये कि 4 साल में ऐसा क्या हो गया कि आप तो दुनियां के सबसे तेज गति बाले नेता बन गए लेकिन हमारी रेलें अचानक बैलगाड़ी क्यों बन रही हैं ?
नाराज मत होइयेगा! बस बजह बता दीजिये! हम तो आप के कहे मुताविक दंड पेल रहे हैं! शायद हमारे दंड पेलने से रेलों की गति बढ़ जाये और पेट्रोल के दाम थम जायेँ ।
बकलम -एम रिजवान शानू पत्रकार
