• India
  • Last Update 11.30 am
  • 26℃ India
news-details
धार

मनावर नगर पालिका मैं कमल खिला कांग्रेस को मिली हार ।

मनावर नगर पालिका मैं कमल खिला कांग्रेस को मिली हार ।

भाजपा से दो पत्रकार कांग्रेश से एक पत्रकार चुनाव जीता

धार सैयद रिजवान अली

23.01.2023 सोमवार को महाविद्यालय मनावर में प्रातः 9 बजे ईवीएम मशिन से मतगणना प्रारंभ 10 बजे तक परिणाम आना प्रांरभ हो गये। 15 वार्डो के परिणामो में 9 सीटे भाजपा तथा 6 सीटे पर कंाग्रेस ने विजय प्राप्त की। नगर पालिका चुनाव में 3 पत्रकार कैलाश राठौड़, लोकेश मुकाती एवं जाकीर हुसैन खत्री नूरी की पत्नी ने विजय प्राप्त की वही 3 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी से वार्ड क्रंमाक 3 से शकील कुल मत 42 और 4 से महेश श्रीवास्तव, दो मत तथा वार्ड 6 से शाहीन बानो को 22 मत मिले ।

1 रेखा मकवाना कांग्रेस 735 , संगीता बाई भाजपा 195

2 कैलाश राठौड़ भाजपा 559, ओम सोंलगी कांग्रेस 546

3 लोकेश मुकाती भाजपा 569, सुमित खटोड़ कांग्रेस 440

4 मांगीलाल सावले भाजपा 516, केदार पाटीदार कांग्रेस 131

5 रूपेश सोलंकी भाजपा 650, रविन्द्र मोर्य कांग्रेस 276

6 आशना खान कांग्रेस 638, सलमा बी भाजपा 302

7 रेनी शर्मा भाजपा 648, दिपीका जाधव कांग्रेस 260

8 लक्ष्मी जा ट कांग्रेस 518, कमल धनगर भाजपा 286

9 मनोज सवनेर कांग्रेस 627, सुमित सोलंकी भाजपा 622

10 नारायण सोनी भाजपा 536, सुनिता जौहरी कांग्रेस 265

11 परविन बी कांग्रेस 397, तबसुम बक्षी भाजपा 332

12 रितु पाटीदार भाजपा 935, ज्योती पाटीदार कांग्रेस 376

13 ममता नामदेव भाजपा 484, उषा शिवदे 313

14 अजय पाटीदार भाजपा 584, महेन्द्र बर्फा कांग्रेस 308

15 अनिता सिंघार कांग्रेस 737, गुड्डी बाई 470

कांग्रेस द्वारा वार्ड 4 में केदार पाटीदार तथा वार्ड 12 में ज्योती पाटीदार दोनेा पति पत्नी को उम्मीदवार बनाया जो दोनो सीटे भाजपा के पक्ष में गई इसी प्रकार धार जिले की डही, मनावर एवं धार में भाजपा वही कुक्षी, धरमपुरी, सरदारपुर, राजगढ़, धामनोद, पिथमपुर नगर पालिका में कांग्रेस का परचम लहराया।नगर पालिका 2023 के मतदान शुक्रवार 20.01.2023 को संपन्न हुवे । 15 वार्डो में 54 प्रत्याशीयो ने किस्मत अजमाई दिनभर मतदान करवाने के लिए उम्मीदवार एवं कार्यक्रर्ताओ की भाग दौड़ रही। 7,10,11 वार्डो में मामुली हल्के विवादो की अफवाह फैलती रही कुल 67.14 प्रतिशत मतदान हुआ। वही प्रशासनीक अधिकारी पुलिस बल द्वारा अपनी निगरानी में चुनाव संपन्न करवाये, समय समय पर चुनाव आयोग के अधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा नगर भ्रमण कर निरीक्षण कीया व मतदान केंद्रो पर अपनी पैनी नजर रखी। 15 वार्डो में 24 निर्दलीय उम्मीदवारो ने भाजपा एवं क्रांगेस का समीकरण बिगाड़ने में कोई कसर नही छोड़ी। भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने नगर के मध्य गांधी चैराहे पर 1 बड़ी जनसभा को संबोधित किया वही क्रांग्रेस की ओर से किसी बड़े नेता का नही आना एक विचारणी प्रश्न रहा है। मनावर नगर पालिका चुनाव और नए तय कर दिया है के विधानसभा में कांग्रेस को बहुत ज्यादा मेहनत करना पड़ेगी।और कांग्रेस को एहसास हो गया है कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करना।फिर हम तो सभी पार्टियों के लिए कहेंगे चुनाव हो गए हैं सारे गिले शिकवे भुला के कहो जो भी कहना है मुस्कुरा के कहो और नई परिषद में मनावर का विकास हो मनावर मैं बाईपास बने।

 

हथियार तस्करो की मुख्य मंडी बनता जा रहा है छतरपुर जिला - पिछले 5 साल, दिन 1825 और आर्म्स एक्ट के 2463 मामले दर्ज -

खूनी होती रिश्तो की डोर और कत्ल होती ममतमयी मां