भोपाल :उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल आज नई दिल्ली में कांउसिल फॉर ट्रेड डेवलपमेंट एण्ड प्रमोशन की बैठक में शामिल होंगे। विज्ञान भवन में बैठक को केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री सुरेश प्रभु संबोधित करेंगे। बैठक में श्री शुक्ल प्रदेश में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की गतिविधियों की जानकारी देंगे।
