भोपाल : भोपाल के स्थानीय सैनिक विश्राम गृह में 09 जनवरी को सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों को विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रतिमाह सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जाता है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यशवंत के.सिंह ने भोपाल, सीहोर,विदिशा और रायसेन में निवास करने वाले पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों से सम्मेलन में उपस्थित का अनुरोध किया है।
