सीहोर– सीवेज निर्माण को नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा ने कहा कि नगर विकास को लेकर राजनीतिक बयानबाजी बंद करें नगर में सीवेज योजना का कार्य 80 से 85 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है केंद्र की स्वीकृत योजना का कार्य नियुक्त संस्था बेवकस द्वारा अपने सुपर विजन एवं निगरानी में कराया जा रहा है नगर पालिका का इसमें कोई सीधा सरोकार नहीं है उन्होंने कहा कि जिसने नगर के विकास के लिए कुछ नहीं किया वे अब राजनीतिक हथकंडे अपना कर विधानसभा में अर्नगल प्रश्न उठा कर अपना दबाव बनाने का दिखावा कर रहे हैं।
