2 प्रेमियाें ने दी ऐसी खौफनाक मौत

पत्नी के अफेयर बना जान का दुश्मन
– पुलिस के मुताबिक, मोनिका 12 साल की थी तब उसकी शादी भींडर के रहने वाले हिम्मत माली के साथ हुई थी। छह साल भींडर में रहने के बाद हिम्मत से मोनिका का तलाक हो गया।
– इसके बाद मोनिका 3 साल तक मायके में रही। तलाकशुदा होने और दुर्गेश से अफेयर होने के कारण माेनिका के घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ विनोद के साथ 5 महीने पहले कोर्ट में शादी करवाई, लेकिन मोनिका विनोद के साथ में नहीं रहना चाहती थी।
– पिछले 3 साल से मोनिका का दुर्गेश के साथ अफेयर था। वहीं ससुराल में रहने के दौरान मोनिका की कपिल के साथ भी दोस्ती हो गई। दुर्गेश से दोस्ती की भनक विनोद को लगी तो मोनिका का मोबाइल तोड़ दिया और सिम ले ली।
– विनोद से झगड़ा होने पर वह मायके चली गई। घरवालों ने दबाव बना विनोद के पास भेजा और यहां आकर कपिल और दुर्गेश से मिलकर हत्या की साजिश रची।
पिता ने कपड़े और लाश देखकर की थी बेटे की पहचान
– छह महीने पहले ही लव मैरिज करने वाले 27 साल के विनोद माली की सोमवार रात सिर और चेहरा कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
– विनोद रात से ही घर से गायब था, जिसकी तलाश में उसका पिता रातभर इलाके के थानों के चक्कर लगाता रहा। दूसरे दिन उसे बेटे की जगह उसकी लाश मिली। लाश की हालत इतनी खराब थी कि उसे पहचानना भी मुश्किल था। पिता ने उसके कपड़े और लाश देखकर उसकी पहचान की थी।
बाइक खराब होने का बहाना बना ठीक करने बुलाया फिर पत्थर से कुचला सिर
– तीनों आरोपी पिछले 15 दिन से विनोद को रास्ते से हटाने का प्लान बना रहे थे। मोनिका के पास मोबाइल नहीं होने के कारण उसने अपनी सास यानी विनोद की मां कन्या के मोबाइल से दुर्गेश तेली को फोन करके कहा कि या तो विनोद को मार दो या मुझे मार दो।
– दुर्गेश कपिल उर्फ बिट्टू से बात कर मौका-ए-वारदात पर पहुंचा। फिर कपिल ने मोटर साइकिल खराब होने और उसे ठीक करने का बहाना बनाकर विनोद को मौके पर बुलाया।
– विनोद जैसे ही वहां पर पहुंचा तो दुर्गेश को देखते ही सकते में आ गया। वह दुर्गेश को पहले से जानता था। इस दौरान कपिल ने विनोद के सिर पर पाने से वार कर दिया।
– विनोद जख्मी होकर कुछ दूर तक भागा। उसका चश्मा गिर गया तो दुर्गेश ने मिर्च पाउडर विनोद की आंखों में झोंक दी। इसके बाद दोनों ने पत्थर उठाकर सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
पड़ोसन के मोबाइल से फोन कर पूछा- काम हुआ, जवाब आया- जय माता दी
हत्या के बाद शाम 7 से 8 बजे मोनिका ने अपनी पड़ोसन माया के मोबाइल से कपिल को फोन लगा विनोद के बारे में पूछा तो कपिल ने कोड वर्ड में जय माता दी यानी विनोद की हत्या कर दी है कहा। कपिल ने दुर्गेश को प्रतापनगर चौराहे पर बुलाया और परिवार की शादी में शामिल होने चला गया।
कॉल डिटेल से पकड़ा गया कपिल, फिर खुलते गए राज
कॉल डिटेल आने के बाद शक के दायरे में आए कपिल को मंगलवार शाम को पुलिस पकड़कर थाने ले गई फिर मोनिका को भी पकड़ा। दोनों से पूछताछ हुई तो उन्होंने दुर्गेश के बारे में भी बताया। स्पेशल टीम दुर्गेश की टावर लोकेशन के आधार पर निंबाहेड़ा गई और उसे गिरफ्तार कर थाने लाई। यहां तीनों ने अपना जुर्म कबूल किया।
