खेमराज चौरसिया की रपट
छतरपुर विश्व प्रसिद्ध पर्यटक नगरी खजुराहो में 44 में खजुराहो नृत्य समारोह का मंगलवार को शुभारंभ किया गया यह कार्यक्रम हर वर्ष मध्य प्रदेश शासन सांस्कृतिक विभाग द्वारा किया जाता है यह लगातार 43 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।

इस समारोह का शुभारंभ मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आनंदी वेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ राज्यपाल द्वारा इस,मौके पर नृत्य कलाकारों को सम्मानित किया गया जिसमें आरुषि निशांक राजा राधा रेडी लक्ष्मी विश्वनाथन को कालिदास सम्मान से नवाजा गया इन नित्य प्रभावशाली कलाकारों ने अपनी अपनी मंच पर प्रस्तुतियां दी। 
