भोपाल । राज्य शासन ने आज 106 प्रशासनिक अधिकारियो के थोक बंद तबादले किये । इसे चुनाव 2018 से पहले की प्रशासनिक सर्जरी कहा जा सकता ।
चुनाव आयोग के सख्त निर्देश के बाद तीन साल से जमे प्रशासनिक अधिकारियों का हटना लगभग निश्चित था । उसी कड़ी मे आज राज्य शासन ने सर्जरी की पहली किश्त जारी की । अभी और भी अधिकारी बदले जायेंगे । जिसमे संयुक्त कलेक्टर , डिप्टी कलेक्टर , तहसीलदार , अति .तहसीलदार , नायब तहसीलदार भी बदले जाना निश्चित है ।
आज जारी आदेशों मे भोपाल सम्भागीय उपायुक्त (राजस्व ) सँतोष कुमार वर्मा को अपर कलेक्टर भोपाल बनाया है । जो अपर कलेक्टर जीपी माली का स्थान लेंगे । श्री माली गत सप्ताह महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति बनाये गये थे । संदीप केरकेट्टा उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल विकास अधिकरण को अपर कलेक्टर ग्वालियर बनाया गया है ।
कुछ दिन पूर्व ही कलेक्टर ऑफीस मे आमद देने वाली संयुक्त कलेक्टर मिनिषा भगवती पाण्डेय को भोपाल से उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग तो सुरभि तिवारी उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को रजिस्ट्रार फार्मेसी कौंसिल भोपाल बनाया गया है ।
. तहसील हुजूर एसडीएम अतुल सिँह डिप्टी कलेक्टर भोपाल से छिंदवाड़ा, संजीव कुमार जैन डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी भोपाल , श्रीमती वंदना मेहरा अटूट संयुक्त कलेक्टर नीमच से भोपाल , राजकुमार खत्री संयुक्त कलेक्टर सीहोर से भोपाल बनाये गये हैं ।
