भोपाल। रविवार रात पुलिस ने एमपी नगर जोन वन में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का लाउंज 26 युवक-युवती हुक्का गुड़गुड़ाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने हुक्का लाउंज से हुक्का, मशीन, तम्बाकू फ्लेवर के सामान जब्त किए हैैं। पकड़े गए युवक-युवतियों में 18 से 25 साल तक के लोग शामिल हैैं। हालांकि पुलिस ने युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया है।
 जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराणा प्रताप नगर स्थित जोन-1 में ट्वेंटी, सोशलाइट्स सेवन और वेफर्स नामक तीन हुक्का लाउंज अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। सूचना ये भी थी कि यहां आने वाले लड़के-लड़कियों को हुक्कर के साथ ही नशीले पदार्थों का सेवन करवाया जा रहा है।
– तीनों स्थानों पर पहले पुलिस ने अपने मुखबिर को भेज मामले की पुष्टि कराई और फिर रविवार रात पुलिस ने ट्वेंटी, सोशलाइट्स सेवन और वेफर्स नामक तीन हुक्का लाउंज पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस को 26 युवक-युवती हुक्का गुडग़ुड़ाते मिले, जोकि तम्बाकू के विभिन्न फ्लेवर का सेवन कर रहे थे।
– पुलिस ने दो हुक्का संचालकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सी-20 हुक्का लाउंज से चार ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। सोशलाइट्स सेवन से भी कई लोगों को गिरफ्तार किया। अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया। वहीं, लड़कों के परिजनों को थाने बुलाया गया है।
