भोपाल-वकीलों से मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला गिरोह अन्तर्राजीय निकला. पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं छह आरोपी अभी फरार हैं. वकीलों के साथ हुई इस वारदात ने तूल पकड़ लिया था.इस वारदात से नाराज अधिवक्ताओं ने एक दिन की पूरे प्रदेश में हड़ताल भी की थी.आरोपियों के ऊपर 25 हजार का इनाम पुलिस ने रखा थाएसपी सत्येंद्र शुक्ला ने सोमवार को घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि तमाम आरोपी राजस्थान और भोपाल के कंजर गिरोह के हैं.
पकड़े गए आरोपी कंजर गिरोह के सवाल सिंह और घाशी राम भोपाल के बैरसिया थाने के करारिया डेरा के हैं. इन आरोपियों से 55 हजार रुपये ,मोबाइल फोन, सोने चाँदी की अंगूठी आदि बरामद की गई हैं. फरार आरोपियों में राजू ,झनक, इमारत,बबलु और लक्मन बैरसिया निवासी और ब्रजेश छबड़ा राजस्थान के वारा जिले का है. इन पर10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है. इस घटना में एक कार और बाइक का उपयोग किया गया था. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है.
सागर के मालथौन थाना अंतर्गत 24 जून की रात को NH 26 पर हुई.जबलपुर से स्टेट बार काउंसिल की बैठक कर लौट रहे सभी अधिवक्ता अपनी निजी कार पर सवार थे.इनमें भिंड- मरैना के अधिवक्ता भी थे. सभी अधिवक्ता निजी कार पर सवार थे.लुटेरों ने पहले रेती से कार को पंक्चर किया फिर टायर बदलते समय अचानक वकीलों पर हमला कर दिया. हमले में संघ के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, पूर्व बार अध्यक्ष रज्जन सिंह, बार के सचिव विनीत मिश्रा, वकील राजीव शर्मा, विक्रम सिंह घायल हो गए, इनको ग्वालियर इलाज के लिए रेफर किया गया था. लुटेरों ने पहले रेती से कार को पंक्चर किया फिर टायर बदलते समय अचानक वकीलों पर हमला कर दिया.
