गंज बासौदा – नगर की लंबे समय से चली आ रही जिला बनाने की मांग को उस समय बड़ा महत्व पूर्ण बल मिला जब गंज बासौदा को जिला बनाओ अभियान समिति संयोजक शैलेन्द्र सक्सेना ने सभी समस्याओं का एकमात्र हल गंज बासौदा को जिला बनाना बताया। उन्होनें नवागत एस .डी .एम. प्रकाश नायक से कहा कि गंज बासौदा को जिला बनाने प्रस्ताव 2012 में ही मध्य प्रदेश शासन को भेजा जा चुका है ।
विधान सभा में भी जन हित में विधायक निशंक जैन द्वारा कृतज्ञता ज्ञापन में जिले की मांग उठाई गई है।जिला अभियान का लम्बे समय जन आन्दोलन भी चलाया गया । सभी उप्स्थितों की ओर से वरिष्ठ पत्रकार सौदान सिंह यादव ने जिले के मुद्दे का समर्थन किया। नागरिकों ने करतल ध्वनि से जिले की मांग का समर्थन किया। अनेक गणमान्य नागरिक बैठक में उपस्थित थे। एस. डी .एम. प्रकाश जी नायक ने उक्त मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही नगर के गणमान्य नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा करने का आश्वासन दिया।
अंत में गंज बासौदा को जिला बनाओ अभियान समिति के संयोजक शैलेन्द्र सक्सेना ने सभी उपस्थितों का जिले की मांग को समर्थन हेतु आभार व्यक्त किया।
