राजगढ-आज पूरे प्रदेश में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन सभी बहनें अपने-अपने भाइयों के कलाइयों पर राखी बांधेगी।
वही रोजडखुर्द गांव मे भी बहनो ने अपने भाई की आरती उतारी व कलाई पर राखी बांधी इस बार बाजारों में छोटी बड़ी, महंगी सस्ती, रंग बिरंगी राखियां सज गई हैं. रक्षा बंधन के पर्व पर बात सिर्फ राखी या धागे की होती है, लेकिन इस मौके पर भाई के माथे पर तिलक लगाना, मिठाई खिलाना और आरती उतारना भी त्योहार की कुछ महत्वपूर्ण रस्में हैं।
आज का दिन भाई बहन के प्रेम का अटूट त्योहार होता है।राखी के इस दागे की मान्यता ग्रामिण इलाको मे काफी कट्टर होती है।यह लोग सगे न होकर भी सगे से ज्यादा भाई बहन के इस पवित्र रिश्ते को बखूभी निभाते है ओर सुख दुख मे भाई हमेशा बहन के साथ खडा होता हे ओर उसे परेशानियो से दूर करने मे मदद करता है ।
बहना भाई के लिये राखी के त्योहार का बेसब्री से इंतजार करती है ओर इस पावन त्योहार पर भाई की आरती उतारते हुये अपने भैय्या की लम्बी उम्र की कामना करती है
बिरमपुरी गोस्वामी राजगढ
