रामनगर :-रामनगर के मालधन क्षेत्र मोहननगर में बिरेन्द्र सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी मालधन मोहननगर को बाघ ने बनाया निवाला । मृतक अपने 17 वर्षिय पुत्र सुनील सिंह के साथ सुबह लगभग 10 बजे जलौनी लकड़ी लेने गया था बिरेन्द्र सिंह ने अपने पुत्र को तुमड़िया डैम के मुख्य मार्ग पर छोड़ कर खुद जंगल की ओर चला गया कि तभी अचानक शेर की दहाड़ सुन कर मृतक का पुत्र हक्का बक्का रह गया और वहा से भाग खड़ा हुआ इस पूरे मामले की जानकारी सुनील ने जब ग्रामीण तथा अपने परिजनों को दी तभी ग्रामीण एकत्र हो कर जंगल की ओर दौड़े और काफी खोजबीन के बाद बिरेन्द्र का शव ढूंढ लिया गया मौके पर पहुँचे रेंजर महेंद्र चन्द्र शर्मा ।
बिरेन्द्र सिंह अपने परिवार का एक मात्र सहारा था मृतक के 3 पुत्र व एक पुत्री है परिजनों व ग्रामीणों की निम्न मांगे हैं कि बिरेन्द्र सिंह के पुत्र को नौकरी दी जए ,उचित मुआवजा दिया जाए तथा बाघ को आदमखोर घोषित कर मार दिया जाए ।जिस मार्ग के करीब ये हादसा हुआ है वो मोहननगर से तुमड़िया डैम को जाने वाला मुख्य मार्ग हैं जिससे रोज लगभग सात सौ परिवारो के सदस्य व स्कूली बच्चे गुजरते हैं ग्रामीणों में दहशत का माहौल।
शमीम दुर्रानी पत्रकार रामनगर नैनीताल (उत्तराखण्ड )
