पिपरिया – पिपरिया के पास स्थित ग्राम लांझी के चाई की समन्वयक मोनिका कौशिक से सूचना प्राप्त हुई थी कि आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाला बच्चा लखनलाल पिता कन्हैया लाल अहिरवार माता सुखवती अहिरवार जिसके बच्चे का वजन 7.4 किलो लंबाई 79.8 सेमी एमयू सी 11.2 शुगर 107 एमजी डीएल है बच्चे जन्म दिनांक 10-0 2-2016 टीकाकरण चक्र पूर्ण हुआ अतिकम वजन का बच्चा है इसके माह जुलाई में स्माइल वेन के डॉक्टर दिनांक 8/08/2018 को खंड स्तरीय लोक कल्याण शिविर एवं दिनांक 21/08/2018 को परियोजना अधिकारी के द्वारा भी समझाइश देने के बाद भी बच्चे को एनआरसी में भर्ती नहीं कराया गया |
इसी बात को लेकर आज निर्वाचन की बैठक के बाद जन सुनवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी आर. एस. बघेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रणविजय सिंह कुशवाह को महिला बाल विकास के संदीप दुबे द्वारा बच्चे के बारे में अवगत कराया गया जिसे लेकर दोनों अधिकारियों द्वारा स्टेशन रोड पुलिस के थाना प्रभारी एसके अंधमान को तत्काल ही ग्राम लांझी भेजा गया थाना प्रभारी के साथ महिला बाल विकास के संदीप दुबे भी पुलिस के साथ लांझी पहुंचे |
बच्चे के माता पिता को थाना प्रभारी एस.के. अंधमान द्वारा समझाया गया आपका बच्चा कम वजन का है एनआरसी में भर्ती कराए वहां पर इलाज की सभी सुविधाएं हैं एवं आप को 1680 रूपए प्रत्येक चेकअप के दौरान 120 रुपए मिलेंगे बच्चे को पोस्टिक भोजन भी दिया जाएगा जिससे कि वह जल्दी स्वस्थ होगा |
इसके बाद भी अगर बच्चे को एनआरसी में भर्ती नहीं कराया गया तो आपके विरुद्ध पुलिस कार्यवाही होगी |तब जाकर बच्चे के माता पिता बच्चे को लेकर एन.आर.सी. में भर्ती के लिए ले गए |
पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
