सैयद ख़ालिद कैस की रिपोर्ट
भोपाल । सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया( कम्युनिस्ट )के आहवान पर भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया । जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों गुना , गवालियर , अशोकनगर , देवास , इन्दौर , सागर तथा जबलपुर से आये सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मप्र में पूर्ण शराबबंदी लागू करने , महिलाओं .बच्चियों पर बढ़ते अपराध रोकने , बिजली के बढ़ते दामों , किसानों के ऋण माफ़ करनें आदि मांगों के लिये जोरदार प्रदर्शन किया , भारी नारेबाज़ी के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने उदबोधन में सरकार की नाकामी पर चिंता वयक्त की ।
खबरें आजतक के लिये सैयद ख़ालिद कैस की रिपोर्ट
