खेमराज चौरसिया , छतरपुर
छतरपुर, 18 सितम्बर 18 –मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सतना में पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन में छतरपुर नगर की समाजसेवी श्रीमती राममूर्ति राजपूत को 2016-17 के रामजी महाजन राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
श्रीमती राजपूत को 1 लाख रूपए नकद, प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि श्रीमती राजपूत द्वारा पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए किए गए रचनात्मक और सामाजिक कार्याें में उनके योगदान के बतौर यह सम्मान दिया गया है। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव भी मौजूद थीं।
