भोपाल । मप्र की प्रदेश सरकार के विकास के सारे दावों की हवा पिछ्ले दिनो प्रकाशित एक रिपोर्ट ने निकाल दी । घोषणा वीर मामा को सच्चाई का आईना दिखाती रिपोर्ट –
ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी और ओपीएचआई द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट “Global Multidimensional Poverty Index 2018” में अलीराजपुर को भारत का सबसे गरीब जिला घोषित किया है, यहाँ की 76.5% जनता गरीब है। अब आप बताइए कि सरकार की इस उपलब्धि पर अलीराजपुर की जनता रोये या फिर गर्व करे।
भुखमरी के मामले में अलीराजपुर की हालत अफ्रीका के सिएरा लियोन जैसी है जो दुनिया भर में अपनी दुर्दशा के लिए जाना जाता है।
सरकार की इस उपलब्धि के लिए भी भक्त तालिया बजाएंगे???
विकास की समझ मेरी आपकी समझ जैसी नही है, आप उस विकास को देखते है जो टीवी पर, न्यूज़ चैनल पर, अखबारों में गोदी मिडिया के द्वारा दिखया जाता है। मेरी विकास की समझ मेरे गाँव से है, वहा की गरीब और भूख से तड़पती जनता से हैं, वहाँ पर मिलने वाली मूलभुत सुविधा से है।
जिले में आज भी कुछ क्षेत्र ऐसे है जहाँ सड़क, बिजली, स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वस्थ सुविधा बिलकुल नही उपलब्ध है। आज भी कुछ ऐसे क्षेत्रो को जनता हूँ जहाँ सरकारी एक रूपये किलो गेहू/ चावल साल में मुश्किल से दो या तीन बार बाटा जाता है। यहाँ ज्यादातर लोग आज भी अपने घरों के दरवाजे पर कांटे डालकर गुजरात मजदूरी के लिए जाते है वह पर वह अपने मालिक का शोषण तो झेलते ही है लेकिन इसके साथ सिलोकोसिस जैसी गंभीर बीमारी उनकी जीवन लीला समाप्त कर देती है।
अभी कुछ दिनों पहले नर्मदा के किनारे बसे गांव की तस्वीर साझा की थी जो देखने में बुहत ही सुन्दर है लेकिन उसके विकास की कहानी काफ़ी भयानक है। सबसे पहले तो इन क्षेत्रों से सरदार सरोवर ने इनकी जीविका क्षीन ली अब इन क्षत्रों के विकास को लेकर सरकार उदासीन है।
अब ऐसे गरीबी, भुखमरी, बेरोजगरी से भरे विकास से आपकी क्या समझ बनती है? यहाँ लगतार 15 साल से भजपा की सरकार है यहाँ जिले के भजपा के विधायक द्वरा बहुत बहुत बड़े बड़े दबे किये जाते हौ की जनता के लिए बहुत काम किया है पर हकीकत देखा जाए तो कुछ नही है जमीनी हकीकत में आज भी दो वक्त की रोटी के लिए लोग पलायन कर रहे शिक्षा के छेत्र में पिछड़ा हुआ चिकित्सा के छेत्र में बहुत बुरी हालत है
खैर छोड़िये भजपा। के विधायक जी के अनुसार तो विकास का काम जोर शोर से हो रहा है। जो केवल कागजी कारवाही में हकीकत में कुछ नही।
ख़बरें आजतक से सरोज जोशी की रिपोर्ट
