पटना -अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पटना स्थित साहित्य भवन राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश भाई कलावाडिया की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संरक्षक गणेश पांडे की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुर्नगठन हुआ , जिसमें इन्दौर निवासी सरोज जोशी (प्रबंध निदेशक सार्थक मीडिया एंड पब्लिकेशंस -खबरें आजतक -NDTV18 लाइव न्यूज़ ) को राष्ट्रीय कमेटी में शामिल करते हुये पुनः राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है । इस अवसर पर राष्ट्रीय कमेटी ने सरोज जोशी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।
