जश्न और आतिशबाजी के साथ छावनी मे हुआ शपथ समारोह कार्यक्रम
पचमढ़ी मे काँग्रेस का एक इतिहास रहा है लगभग 23 वर्षों के लम्बे इतिहास ने पुनः काँग्रेस को जनता के जनाधार ने पूर्ण बहुमत के साथ (छावनी परिषद) हुये के चुनाव मे जनता ने यह सिध्द कर दिया की पचमढ़ी मे भा.ज.पा. को मुँह की खानी पडी।
अभी तो हाल मे हुये विधान सभा के चुनाव परिणाम भी आना शेष रह गये है…और ऐसे समय मे पचमढ़ी की आम जनता ने यह सबक सिखला दिया है कि सँविधान जनता का जनता के लिए, जनता द्वारा दिया गया एक नाचीज तोहफा है और जनता ने दिखा दिया और पचमढ़ी छावनी परिषद मे पूर्ण बहुमत वाली सत्ता काँग्रेस की काबिज कर दी ।
गाजे बाजे और ढोल धमाखो के बीच आतिशबाजी के साथ काँग्रेसियों ने जूलूश निकाला और छावनी परिषद के प्राँगण मे काँग्रेसियों के विजय योद्धाओ ने शपथ ली।
पचमढ़ी के निवासी और समाज सेवी गोपाल दास काबरा काँग्रेस के विजय प्रत्याशी ने बडी जीत हासिल की श्री गोपाल दास काबरा ,पचमढ़ी के निवासी रहे…और छात्र जीवन से ही उनकी गतिधियाँ देखी गई उन्होंने भोपाल छात्र यूनियन के काँउन्सिल मेम्बर रहने के बाद शिक्षा के क्षैत्र मे भी अग्रणी रहकर एम.टेक की उपाधि प्राप्त की और अपना राजनैतिक , समाजिक क्षैत्र मे सघँर्ष करते अपने कैरियर की शुरुआत छात्र जीवन से ही कर दी थी…1996 मे पचमढ़ी छावनी मे पूर्ण बहुमत वाली काँग्रेस सत्ता मे काबिज थी और इसके बाद मिले जुले मेम्बरशिप से छावनी परिषद मे भा.ज.पा. और काँग्रेस समर्थक प्रत्याशियों की अपनी ढपली और अपना राँग के परिषद चलती रही।
अब पचमढ़ी मे भा.ज.पा. को यह सोचना होगा की अपनी इस पराजय के बाद रिसते हुये घावों से किस प्रकार मुक्ति प्राप्त की जाये , मलहम लगाया जाये या अब कोई आँपरेशन किया जाये, दुर्भाग्य यही रहा पघमढी छावनी परिषद के चुनाव मे भा. ज. पा. ने जनता के सामने जा जाकर मुँह की खाने वाले इन नेता कहे जाने वाले लोगों को यह सिखला दिया हैं कि हम आज भी जागरूक है..। तह जनता की नब्ज के सबसे बडे हकीम माने जाते थे तब जनता ने अपना पूर्ण बहुमत काँग्रेस को देकर यह तो सिध्द कर दिया की जनता की नब्ज के इन हकीमों की हकीमी वह समझ क्यों नही पायें और अब काँग्रेस ने शपथ ली .विदित है की छावनी परिषद मे काँग्रेस मे पूर्ण बहुमत से 7वार्ड मे से काँग्रेस 6सीटो पर काबिज हुई और भा.ज.पा. एक मात्र 1 सीट ही मिली।
वरिष्ठ पत्रकार एवं आरटीआई उपाध्यक्ष मनोज दुबे की रिपोर्ट
