अपराध समाचार
पिपरिया-पिपरिया मंगलवारा थाना पुलिस ने कप्तान अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन मे एवं एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व मे एसडीओपी रणविजय सिंह के निर्देशन मे मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने मंडी गेट के पास से पवन पिता मोहन कहार महाराणा प्रताप वार्ड पिपरिया निवासी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टल मय कारतूस जब्त किया ।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा था ।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है ।
आरोपी से अभी और भी पूछताछ की जा रही है ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ एसआई प्रवीण मालवीय.गिलदारसिंह बघेल, एएसआई जेपी मालवीय और आरक्षक नरेश मालिक की भूमिका सराहनीय रही |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
