पिपरिया- पिपरिया जनपद पंचायत में जिला पंचायत के सीईओ पी.सी.शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जनपद पंचायत सभागृह में समीक्षा बैठक की जिसमे जनपद सीईओ आर.एन.गुप्ता,एडीओ,पीसीओ,नरेगा के साथ पंचायत के सभी सचिव उपस्थित रहे |
कई पंचायतो में आवास योजना को लेकर उदासीन रबैया देख जिला पंचायत सीईओ ने सचिवो की ली जमकर क्लास बोला गया अगर 31 दिस. तक लक्ष्य पूरा नहीं होता है तो कड़ी कड़ी कार्यवाही की जायगी |
खेरा पंचायत की शिकायत की गई थी जिसे लेकर उक्त पंचायत सचिव की ली जमकर क्लास खेरा पंचायत में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है जिसे लेकर सीईओ बोले में खुद इसकी जाँच करूँगा |
रेत को लेकर बोले जनपद सीईओ पिपरिया आर.एन. गुप्ता बोले हितग्राही को रेत की आवश्यकता पड़ने पर जनपद से परमिशन दी जायगी |
जनपद पंचायत पिपरिया के सभी पंचायतो में निगरानी के लिए एक जिला स्तरीय दल गठित किया जायेगा |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
