खबरें आजतक (भोपाल )। सरकार बदलते ही प्रशासनिक अमला भी अलग रंग मेँ नज़र आ रहा । जहाँ शिवराज सरकार मेँ एक मन्त्री के संरक्षण मेँ सट्टा कारोबार चरम सीमा पर था , वहीं कॉंग्रेस सरकार के आते ही सटोरियों की शामत आगई । वहीं कलेक्टर को अचानक रैन बसेरा और सुल्तानिया अस्पताल की याद आगई और ताबड़ तोड़ अंदाज मेँ उन्होने औचक निरीक्षण कर डाला । अनियमतता पाए जाने पर नाराज़गी ज़ाहिर भी की ।
कलेक्टर डॉक्टर सुदाम खाडे और नगर निगम कमिश्नर लेडी अस्पताल के सामने बने रेन बसेरे पहुंच गए । जहाँ उन्होने साफ सफाई और सुरक्षा का जायज़ा लिया । साथ ही जगह की कमी होने पर चिंता जताते हुए कहा कि जल्द आस पास की जगह एक ओर रेन बसेरा तैयार किया जाएगा।
इसके बाद लेडी अस्पताल में बने रेन बसेरा का जायज़ा लेने पहुंचे जहाँ कलेक्टर ने रेन बसेरा बंद होने पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन यदि रैन बसेरा नही चला पा रहा तो उसको नगर निगम को सौंप दे ।
भोपाल से सैयद ख़ालिद कैस
