पिपरिया । मध्यप्रदेश मेँ सत्ता परिवर्तन के बाद कॉंग्रेस की सरकार आने और मुख्यमन्त्री कमलनाथ के बनने के बाद प्रदेश भर मेँ कोंग्रेसियों मेँ खुशी की लहर है । प्रदेश भर के कॉंग्रेसी जगह जगह खुशियाँ मना रहे हैँ ।
इसी क्रम मेँ कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद बुधवार को महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसीयो ने पिपरिया मुख्य चौराहे पर पटाखे फोड़कर मिठाई बाटकर ढोल नगाड़े पर नाचते हुए कॉंग्रेस सरकार बनने और लोकप्रिय नेता के मुख्यमन्त्री बनने पर ज़ोरदार जश्न मनाया ।
सैकड़ो की संख्या में मौजूद कोंग्रेसियों के साथ महिला कांग्रेस से पूर्व नपा अध्यक्ष सीमा कटकवार, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य पलिया , तुलाराम बेमन परम गोस्वामी, राधे पटेल, ममता नागोत्र रेखा सोनी, शशि रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष शाह युवा कांग्रेस के सेकड़ो कार्यकर्ता इस जश्न मेँ सम्मिलित रहे ।
साथ ही युवक कांग्रेस होशंगाबाद जिला अध्यक्ष पद पर
आदित्य पलिया को मनोनीत होने पर मौजूद कोंग्रेसियों ने वरिष्ठ जनों का आभार वयक्त करते हुए युवा नेता आदित्य पलिया को शुभकामनाएं प्रेषित की , बधाइयाँ दीं ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
