अपराध समाचार पिपरिया
पिपरिया- पिपरिया में पवन उर्फ प्रशान्त रघुवंशी अवैध चाकू रखे हुए नाले के पास तहसील कॉलोनी पिपरिया में घुमने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी श्री सूर्यकांत अवस्थी थाना स्टेशन रोड पिपरिया द्वारा तुरंत पुलिस टीम गठित कर टीम प्रभारी उप नि. उमेश दुबे के द्वारा मौके पर पहुंचकर पवन रघुवंशी की तलाशी ली गई जिसके पास अवैध रूप से लोहे का चाकू रखा मिला जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी पवन रघुवंशी को उनि उमेश दुबे द्वारा गिरफ्तार किया गया जिस पर थाना स्टेशन रोड पिपरिया में अपराध क्रमांक 367/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट का कायम कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
