छतरपुर से खेमराज चौरसिया की रिपोर्ट
छतरपुर। देश की राजधानी दिल्ली में फोरम फोर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्यूरिटी (एफएएनएस) की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा-एक द्रष्टि विषय पर मंथन नाम से राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित किया जा रहा है। 27 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, 15 जनपथ में आयोजित मंथन में पत्रिका ब्यूरो चीफ नीरज सोनी शामिल होकर बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गौरतलब है कि देश में भ्रष्टाचार, अलगाववाद, सम्प्रदायवाद, नक्सलवाद, नारी के प्रति अपराध, मानव तस्करी जैसी आंतरिक समस्याएं हमारे देश के लिए चुनौती के रूप में ाड़ी है। इस प्रकार की बाह् और आतंरिक सुरक्षा दोनों ही देश के लिए चिंतनीय एवं विचारणी गंभीर विषय है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे इस व्यापक विषय पर पिछले पांच माह में गहन मंथन के बाद एफएएनएस ने ऐसे 18 बिंदु चिन्हित किए हैं जिन पर एक विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। इसी प्रयोजन को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जागरण मंच 27 दिसंबर 2018 को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, 15 जनपथ नई दिल्ली-01 में मंथन : राष्ट्रीय सुरक्षा-एक दृष्टि पर नेशनल सेमीनार का आयोजन कर रहा है। इस सेमीनार में सरकार के शीर्ष पदों पर स्थापित अधिकारी, सेना व पुलिस के वर्तमान व निवर्तमान अधिकारी, रक्षा विशेषज्ञ, विश्वविद्यालयों के उपकुलपति, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के अ्रगणी व्यक्तित्व आमंत्रित किए गए हैं। इसी कड़ी में बुंदेलखंड से नेशनल सेमीनार में आमंत्रित किए गए राजस्थान पत्रिका समूह के छतरपुर ब्यूरो प्रमुख नीरज सोनी मंथन में राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर अपना द्रष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।
