MP//छतरपुर//महाराजपुर।थाना महाराजपुर अंतर्गत आज दोपहर 2:00 बजे तेज रफ्तार अल्टो कार जो छतरपुर से लवकुश नगर की ओर जा रही थी ने 6 वर्षीय लड़की मानसी पटेल को जोरदार टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हो गई सूत्रों ने बताया कि बकरी बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार अल्टो कार MP16-C 8453 टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश करने लगा जिसका पीछा करते हुए ग्राम टटम में ग्रामीणों ने पकड़ लिया और आरोपी को पकड़ कर थाने लाये।दिवान जू पुरवा में निवासी प्रेमचंद पटेल की 6 वर्षीय पुत्री मानसी पटेल अपनी माँ सुशीला पटेलऔर दादा गंगादीन के साथ रखेलपुरवा से अपने घर जा रही थी तभी बरोही तिगैला पर छतरपुर की ओर से आ रही तेज़ कार ने जोरदार टक्कर मारी जिससे 6 वर्षीय मानसी की मौत हो गईं पोस्टमार्टम के वाद शव परिजनों को सौप जो दो शव वाहन ना मिलने से दो पहिए पर ले गए। ✍MP//छतरपुर//महाराजपुर:-खेमराज चौरसिया (आरटीआई कार्यकर्ता)
