अबरार अहमद खान की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थति न्यू कबाड़ खाना में रात्रि लगभग 4 बजे एक टायर गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे पूरे इलाके में खलबली मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग चार बजे असगर भाई टायर वाले के गोदाम में अचानक आग लग गई ।आग इतनी भीषण थी कि बगल में स्थति ज़फर भाई टायर वाले के गोदाम को भी अपने चपेट में ले लिया । स्थानीय लोगों ने तत्काल इस की सूचना फायर ब्रिगेड अमले को दी ।
मौके पर पहुंची दमकल की 35 गाडियों ने घंटों लगतार आग बुझाने का प्रयास कर आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नही हो पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी होगी। इस हादसे में लाखों के नुकसान का अंदाज लगया जा रहा है।
