। अशफाक कायमखानी।
जयपुर।
गांधी-नेहरु के बताई राह व सिद्धांतो पर चलने वाली व सेक्यूलरवाद का नारा बूलंद करने वाली इंडियन नेशनल कांग्रेस अब कोनसे रास्ते पर चलने की कवायद करने लगी है कि आज जारी स्टार प्रचारको की सूची मे राजस्थान के उस नेता का नाम शामिल है, जिसने भाजपा विधायक की हेसियत से विधानसभा मे कहा था कि हां मै साम्प्रदायिक हु, हा मै मनुवादी हु।
राजस्थान के जयपुर शहर के सांगानेर क्षेत्र मे सरकारी स्तर पर बनाये जाने वाले हज हाऊस की तत्तकालीन मुख्यमंत्री राजे द्वारा बूनीयाद रखने के एक दिन पहले चिन्हित जगह पर मैला डलवाकर हज हाऊस के बनने को विफल करने मे सफल होने वाले तत्तकालीन भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी कल दस अप्रैल को जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मे प्रैस को सम्बोधित करके कांग्रेस की रीति-नीति व लोकसभा चुनाव मे जीतने की रुपरेखा का वर्णन करेगे।
राजस्थान के सीकर शहर की श्री कल्याण कोलेज छात्रसंघ चुनावों मे ऐबीवीपी उम्मीदवार की हेसियत से राजनीति मे प्रवेश कर सीकर, चोमू व सांगानेर से भाजपा के चिन्ह पर विधायक रहे घनश्याम तिवाड़ी की ठीक से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मे परवरिश हुई बताते है। पीछले महिने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोशिशों से कांग्रेस मे आने के बाद तिवाड़ी का दिल व मन बदलेगा या फिर तिवाड़ी के अनुसार कांग्रेस की नीतियों मे बदलाव आयेगा। यह सब कुछ तो अगले कुछ समय बाद पता लगेगा। लेकिन यह तय लगता है कि कांग्रेस भी अब बदली बदली जरुर नजर आने लगी है।
कुल मिलाकर यह है कि 2018 के विधानसभा चुनाव मे सांगानेर से बूरी तरह विधानसभा चुनाव हारने वाले घनश्याम तिवाड़ी को कांग्रैस हाईकमान ने बीस प्रमुख स्टार प्रचारको की सूची मे शामिल करके एक नया प्रयोग करने की कोशिश की होगी। लेकिन तिवाड़ी का इस सूची मे नाम आने से कांग्रेस की बदलती निती व रणनीति का आभास जरुर हो रहा है।
