भोपाल -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाड़े तथा डीआईजी श्री इरशाद वली ने आज पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में जिले में सभी एआरओ, पुलिस अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें एसपी नार्थ श्री हेमंत चौहान, एसपी साउथ श्री सम्पत उपाध्याय, एसपी हेडक्वाटर श्री मिथिलेश शुक्ला एवं एआरओ, एडीएम, एसडीएम, समस्त एएसपी, नोडल अधिकारी, सीएसपी/एसडीओपी एवं थाना प्रभारीगण आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्र, फ़्लैग मार्च, नाका चैकिंग, वाहन/संदिग्धों की चैकिग, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जिला बदर, एनएसए की कार्रवाई, विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज प्रकरणों के निराकरण व वर्तमान स्थिति, EVM एवं CAPF के डिप्लॉयमेंट, पेंडिंग अपराधों के निराकरण, फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी एवं मतदान केंद्रों पर चुनाव संबंधी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने आदि महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
