।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।
2009 के लोकसभा चुनाव मे टोंक-सवाईमाधोपुर से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर कांग्रैस उम्मीदवार नमोनारायण मीणा से मात खाने वाले दिग्गज गुजर नेता कर्नल किरोड़ीसिह बैंसला ने आज अपने पूत्र विजय बैंसला के साथ भाजपा का दामन थाम कर भाजपा उम्मीदवारो के पक्ष मे चुनाव प्रचार करने का ऐहलान किया है।
आम लोकसभा चुनाव घोषणा के बाद राजनीतिक दलो मे आया राम व गया राम का खेल हमेशा की तरह अब भी नेताओं द्वारा खैला जा रहा है। जिसमे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हमेशा से काफी करीब माने जाने वाले भाजपा मे संघ प्रशिक्षित नेता घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस का दामन थाम कर आया राम बन चुके है। इसी तरह एक दिन पहले तक मुख्यमंत्री गहलोत के सम्पर्क मे रहते हुये कांग्रैस से गठबंधन करने की रुपरेखा तैयार करने वाले रालोपा नेता विधायक हनुमान बेनीवाल के अचानक भाजपा से हाथ मिलाकर भाजपा से नागोर सीट अपने लिये लेकर गठबंधन करके सबको चोंका दिया था।
राजनीतिक गलियारों मे चर्चा है कि बाडमेर के वर्तमान भाजपा सांसद कर्नल सोनाराम की टिकट कटने से खफा होने के बाद उनके जल्द कांग्रैस जोईन करने की चर्चा गरम होने के अलावा नागोर के अपने समय मे दिग्गज जाट नेता रहे रामनिवास मिर्धा के पूत्र पूर्व मंत्री हरेंद्र मिर्धा के भी जल्द कांग्रैस छोड़ भाजपा जोईन करने की सम्भावना जताई जा रही है।
राजनीतिक दलो मे नेताओं के आया राम व गया राम के खैल खेलने से आज जयपुर के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की फिजा पूरी तरह बदली बदली नजर आई। संघ प्रशिक्षित व भाजपा के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी कांग्रैस के आयाराम की हेसियत से कांग्रैस की तरफ से प्रैस कांफ्रेंस करते हुये भाजपा व भाजपा सरकार पर विफलता के आरोप लगाते हुये कांग्रैस के गुणगान करते नजर आये। साथ ही विश्व हिन्दू परिषद के सीनियर लीडर व सोनिया गांधी के लिये अपशब्द का इस्तेमाल कर चुके आचार्य धर्मेन्द्र महाराज की पूत्र वधु अर्चना शर्मा घनश्याम तिवाड़ी की बगल मे बेठी नजर आ रही थी।
