भोपाल । समाजवादी पार्टी (सपा) ने वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपना उम्मीदवार बदल दिया है. सपा ने अब बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को चुनाव मैदान में उतारा है. सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन तेज बहादुर यादव ने सपा प्रत्याशी के तौर पर वाराणसी सीट से पर्चा दाखिल किया. तेज बहादुर यादव ने पहले इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने वाराणसी से पहले शालिनी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था। खराब खाने की सोशल मीडिया पर शिकायत को लेकर तेज बहादुर यादव को बीएसएफ से सस्पेंड कर दिया गया था. वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लड़ रहे तेजबहादुर को कई पार्टियों का समर्थन मिल रहा है. तेज बहादुर यादव पिछले कई दिनों से पीएम मोदी के खिलाफ जोरदार प्रचार कर रहे हैं. चुनाव लड़ने के लिए जाते वक्त उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि यह लड़ाई असली चौकीदार और नकली चौकीदार के बीच है.।
