शेख नसीम @ 8770972604
बेगुसराय@ भारतीय जनता पार्टी के विवादित बयान देने वाले नेता केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी गिरिराज सिंह को चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उलंग्घन का दोषी मानते हुए नोटिस जारी किया हैं।
विगत 24 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगुसराय में एक सभा को संबोधित करते हुए मुसलमानो से कहा था की अगर भारत में रहना हैं तो वन्देमातरम और भारत माता की जय कहना होगा। और जो नहीं कहेगा उसको दो गज ज़मीन भी अपनी कब्र के लिए नहीं मिलेगी। मुस्लिमो के लिए ऐसे आपत्तिजनक बयान पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वत संज्ञान लेकर रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी थी चुनाव आयोग ने रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को आचार संहिता के उलंग्घन का दोषी मानते हुए नोटिस भेजा हैं।
