जोबट (आकाश उपाध्याय) :- विगत दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक का सुलोचना रावत का टिकट काटने पर उनके पुत्र विशाल रावत ने जोबट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा इस पर प्रदेश कांग्रेस ने निम्न लोगो को पार्टी से बहार का रास्ता दिखा दिया था ।
प्रदेश कॉग्रेस ने छ:माह पश्चात पुर्व विधायिका सुलोचना रावत व उनके युवा कांग्रेसी नेता विशाल रावत सहित 1 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं की जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने पत्र क्रमांक 987/19 एवं 988/ 19 पत्र जारी कर श्रीमती सुलोचना रावत उनके पुत्र विशाल रावत कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रताप सिंह रावत डाबड़ी , सवेसिंह तोमर सरपंच बड़ी सर्दी , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष जोशी ,रफीक शेख , भूपेंद्र चौहान भाबरा ,बृजेश खंडेलवाल आम्बुआ, तरुण जैन जोबट, वीरेंद्र जैन भाबरा ,फारुख खत्री पार्षद जोबट, नरेंद्र मंडलोई सरपंच जोबट ,फरीद शैख, एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष सरदार अजनार का निष्कासन समाप्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पत्र जारी कर निष्कासन समाप्ति की बात कही एवं कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित कर सहभागीदारी से कार्य करने के लिए सुलोचना रावत व कार्यकर्ताओ को आदेशित किया । इनकी बहाली को लेकर समस्त कांग्रेसियों में खुशी की लहर देखी गई ।
