भोपाल। मध्यप्रदेश से शिवराज सिंह चौहान के हाथ से सत्ता के जाने के बाद कमलनाथ सरकार द्वारा व्यापमं का मामले ठंडा भी नही हुआ था कि ई टेंडरिंग का भूत शिवराज सरकार में हुई कारगुजारियों को उजागर करने लगा । नतीजा यह हुआ कि शिवराज सरकार में दूसरे सबसे ताकतवर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ई टेंडरिंग घोटाले की जद में आगये । अब शिवराज सिंह के दामन पर एक और दाग लग गया ।
क्या है मामला –
शिवराज सिंह चौहान के विदिशा निवासी नजदीकी युवा नेता उपेंद्र धाकड़ को जबलपुर पुलिस ने बलात्कार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। योग शिक्षिका ने उनके खिलाफ लव, सेक्स और धोखा की शिकायत की थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वो 2 माह से फरार चल रहे थे। हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उपेंद्र धाकड़ को 17 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।
BJP और ABVP कार्यालय में बुलाकर संबंध बनाए थे:पीड़िता का आरोप
अभियोजन के अनुसार 9 जून 2019 को जबलपुर निवासी युवती ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2013 में वह और उपेन्द्र धाकड़ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में योगा की पढ़ाई कर रहे थे। आरोपी युवा नेता पर पीड़ित युवती ने आरोप लगाए कि उसके साथ भाजपा कार्यालय सहित भारत माता चौराहा स्थित अखिल भारतीय विध्यार्थी परिषद कार्यालय में भी दुराचार हुआ ।
यह भी पढ़ें –https://khabrenaajtak.com/bhajparapecase/
