खेमराज चौरसिया आरटीआई कार्यकर्ता एवं टीम रिपोर्ट
पन्ना– नीलेश दिवेदी हत्याकांड में आज पुलिसकप्तान मयंक अवस्थी ने पत्रकारों को जानकारी देतेहुए बताया कि इस घटना को अंजाम देने वालेआरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिलकर ली है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसहत्याकांड को कारित करने वाले 9 आरोपियों कोपकड़कर उनसे दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूसबरामद किये गए हैं तथा एक आरोपी अभी फरारचल रहा है हमारी टीम लगातार काम कर रहीं है एकबचे आरोपी को जल्द पकड़ लिया जायेगा। उन्होंनेबताया कि इस घटना के आरोपियों को पकड़ने मेंटीम टीमों का गठन किया गया था हमारी टीमों नेमुस्तैदी के साथ अपने काम को अंजाम दिया औरआरोपी पकडे गये।
दिनांक 26/7/19 को मृतक नीलेश के साथी राजेश शुक्ला द्वारा चौकी ककरहटी में रेपोटर दर्ज कराई गई कि में सब्जी खरीदकर नीलेश की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर अपने घर वापस आ रहा था तभी रास्ते में अठारहा नाला के पास लाल साहब उर्फ़ वासुदेव बुंदेला अपने साथियों के साथ जगदीश राजपूत, भूपत अहिरवार और सत्तर खान के साथ खड़े थे। उन्होंने मोटरसाइकिल रोककर जगदीश राजपूत और भूपत अहिरवार एक तरफ ले गए तथा लाल साहब उर्फ़ वासुदेव बुंदेला ने सरपंची चुनाव की बुराई के चलते नीलेश पर कट्टा से दो फायर कर दिए जो नीलेश के बायें पैर के घुटना के ऊपर और नीचे लगे। गोली मारकर चारों आरोपी मोटर साइकल से मुराछ की और भाग गये। इसके बाद नीलेश को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया और पन्ना में अपराध क्रमांक 522/19 धारा 307,34 भादवि सहित धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया। मामले को राजनीतिक रंग देने के कारण इस पूरे प्रकरण को पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा गंभीरतापूर्वक लेते हुए स्वयं घटना स्थल का दौरा किया गया। इलाज के दौरान रीवा में नीलेश की मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा में इज़ाफ़ा करते हुऐ धारा 302 भादवि किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया जिसमे एक टीम की कमान पन्ना थाना प्रभारी अरविंद कुजुर दूसरी टीम की कमान उप निरीक्षक एमएल यादव तथा तीसरी टीम की कमान की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया गया इस दौरान भी वास्तव मेंअखिलेश द्विवेदी की मृत्यु हो जाने पर मामले मेंआरोप में धारा को भारतीय दंड विधान किया गया।पुलिस अधीक्षक एवं अति .पुलिस अधीक्षक बी के परिहार के कुशल मार्गदर्शन तथा आवश्यक कार्य एसडीओपी आर एस रावत के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 3 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें 1 टीम की कमान नगर निरीक्षक कोतवाली पन्ना अरविंद दूसरी टीम की कप्तान उपनिरीक्षक एम एल यादव एवं तीसरी टीम की कमान उप निरीक्षक सुनील शुक्ला को सौंपी गई।
इसके अलावा मुखबिर तंत्र और साइबर सेल को एक्टिव कर आरोपियों की पतारसी के हर संभव प्रयास किये गये। साइबर सेल से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ आरोपियों को दतिया ग्वालियर के पास से पकड़ा गया तथा कुछ को जबलपुर नाका के पास से पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली। आरोपियों द्वारा घटना में उपयोग किये गए 12 बोर का देसी कट्टा एक जिन्दा कारतूस संतराजा से एवं 312 बोर का देसी कट्टा जिन्दा कारतूस सहित अभिषेक शुक्ला से बरामद किया गया है।
इस हत्याकांड में शामिल –
हत्याकांड में शामिल आरोपियों में लाल साहब उर्फ़ वासुदेव सिंह बुंदेला निवासी समाना, जगदीश सिंह निवासी रनवाह, भूपत सिंह अहिरवार निवासी घटारी, शेख सत्तार आगरा मोहल्ला पन्ना, गोलू उर्फ़ महिपाल सिंह नया गांव थाना छतरपुर, विकास दिवेदी पन्ना नाका बजरंग नगर छतरपुर, संतराजा उर्फ़ मानवेंद्र सिंह निवासी महाराजपुर,विवेक सिंह बुंदेला निवासी भगवां छतरपुर,अभिषेक शुक्ला निवासी अंधेरी ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र को पकड़ लिया गया है तथा आरोपी अज्जू उर्फ़ अजय परमार निवासी बड़ा मलहरा अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी द्वारा आरोपियों को पकड़ने में सशक्त भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
