मुंबई । लंदन के मेयर सादिक खान ने ट्रिपल तलाक पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत में ट्रिपल तलाक की निंदा करने से ज्यादा महत्वपूर्ण महिला अधिकार की सुरक्षा करना था। आपको बता दें कि सादिक खान दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत दौरे पर आए हैं।इस दौरान उन्होंने ट्रिपल तलाक पर अपने विचार भी रखे। उन्होंने कहा, आज के दौर में महिला अधिकार की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। लंदन में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के कई उदाहरण आप देख सकते हैं।
भारत दौरे पर आए लंदन के मेयर ने ‘ट्रिपल तलाक’ पर रखे अपने विचारभारत दौरे पर आए लंदन के मेयर ने ‘ट्रिपल तलाक’ पर रखे अपने विचारलंदन के मेयर ने कहा, आज के दौर में महिला अधिकार की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। लंदन में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के कई उदाहरण आप देख सकते हैं।
आपको बता दें कि भारत सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में ट्रिपल तलाक पूर्णरुप से समाप्त करने पर एक बिल लाने वाली है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त में ही ट्रिपल तलाक को असंवैधानिक करार दे दिया था। साथ ही कहा था कि अगर ऐसा किया जाता है तो यह अपराध की श्रेणी में आएगा। गौरतलब है कि एक बार यह बिल पास हो जाता है तो ट्रिपल तलाक की शिकार महिला पुलिस की शरण में जाकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकती है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी ट्रिपल तलाक के कई मामले सामने आए। जिसमें पति ने फोन और मैसेज के जरिए तीन बार तलाक बोलकर अपनी पत्नी से रिश्ता खत्म कर लिया।
सादिक ने कहा, मैं यह कहना चाहता हूं कि भारत के लिए लंदन में प्रतिभा, व्यवसाय और व्यापार में भागीदारी के लिए रास्ते खुले हैं। इस दौरान उन्होंने लंदन के गौरवपूर्ण इतिहास और महानता के पीछे भारत और पाकिस्तान के के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने लंदन में रह रहे गुजरातियों का उल्लेख कर कहा कि वे अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर काफी गौरवान्वित महसूस करते हैं।
