सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
सीहोर -जिले के जावर नगर में दशहरे पर्व के दूसरे दिन हिन्दु उत्सव समिति द्वारा शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया हिन्दु उत्सव समिति अध्यक्ष मदन विश्वकर्मा सचिव मनोज वैध कोशाध्यक्ष विजेन्द्र ठाकुर ओर समिति के पद अधिकारियों द्वारा सभी कवियों का पुष्पहार माला पहनाकर स्वागत किया गया ।
साथ ही नवरात्रि पर्व के शुरूआत से लेकर दशहरे पर्व तक अपनी बेहतर सेवा देने वाले पुलिस अधिकारी जावर सीएमओ औऱ पत्रकारों का स्वागत सम्मान किया गया आयोजक समिति द्वारा कविसम्मेलन की शुरुआत कवित्री शाबिया द्वारा माँ सरस्वती जी की सुंदर वंदना सुना कर की गई। वन्दना के बाद कवियों ने अपने अपने अंदाज में कविता सुनाई। कवि सम्मेलन के सूत्रधार कुलदीप रंगीला ने अपनी कविता से बीच बीच मे दर्शको को खूब गुदगुदाया। हरिश हंगामा कवि ने बोले बम बोले बम मोदी मस्त विरोधी पस्त है यूपी का योगी जबरदस्त है की सुंदर पंक्ति सुनाई। हाशिम फिरोजाबादी कवि ने अपने चिरपरिचित अन्दाज़ में
दिखाई दिए। ओर क्या चाहिए एक वतन के लिए ये तिरंगा बहुत कफ़न के लिये , जिनके हाथो से तिरंगा ना संभाला जाए ऐसे नेताओं को संसद से निकाला जाए ।शानदार प्रस्तुति दी ।
फिरोजाबादी के बाद, कवि सुनील सिवइयां ने भी दर्शको का भर पुर मनोरंजन कराया। रात भर चलते रहे इस सफल आयोजन का देर रात तक दर्शको ने भरपूर आनन्द लिया
और लगातार तालिया बजाकर कर कवियों का उत्त्साह बढ़ाते रहे।
